दुष्ट चूहा और दयालु साधु: (The Wicked Mouse and the Kind Sage)।

 
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-9937615590363233रामपुर गाँव में एक चमत्कारी साधु रहता था। साधु के चमत्कारों के किस्से दूर-दूर तक मशहूर थे। एक छोटा चूहा भी उसी गाँव का निवासी था। उसे बिल्लियों से बहुत डर लगता था। एक दिन अपने बिल में बैठे-बैठे उसने सोचा, "यदि मैं उस साधु के पास जाकर अपनी समस्या बताऊँ, तो वे जरूर मेरी मदद करेंगे।" चूहा झटपट साधु के घर पहुँच गया। उसने साधु को अपनी समस्या बताई। साधु ने कहा, "मैं तुम्हें बिल्ली बना देता हूँ। फिर तुम्हारी सारी समस्याएँ खत्म हो जाएँगी।" साधु ने मंत्र पढ़कर चूहे को बिल्ली में बदल दिया। अब वह बिना डर के इधर-उधर घूमता और खाता-पीता था।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-9937615590363233कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, लेकिन एक दिन एक कुत्ते की नजर उस पर पड़ गई। बिल्ली बना चूहा बहुत डर गया और फिर से साधु के पास पहुँचा। उसने साधु को सारी बात बताई। इस बार साधु ने उसे ताकतवर कुत्ता बना दिया। कुत्ता बनकर चूहा बहुत खुश था, लेकिन उसकी खुशी अधिक दिनों तक नहीं रही। उसने देखा कि सभी इंसान उसे मारते और भगाते रहते थे।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-9937615590363233अंत में वह फिर साधु के पास पहुँचा और बोला, "आप मुझे शेर बना दीजिए। फिर कोई मुझे तकलीफ नहीं देगा।" साधु ने फिर मंत्र पढ़ा और वह चूहा तुरंत शेर में बदल गया। उसने साधु से कहा, "मुझे भूख लग रही है। मैं तुम्हें खा जाऊँगा।" यह कहकर वह साधु पर झपटा। साधु समझ गया कि यह चूहा बहुत दुष्ट है। साधु ने फिर एक मंत्र पढ़ा और वह शेर तुरंत चूहे में बदल गया।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-9937615590363233सीख

मदद करनेवाले को तकलीफ नहीं देना चाहिए। अपनी शक्ति का गलत उपयोग नहीं करना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments