🔴🔴 मूर्ख कौन 🔴🔴

एक पंडित जिससे भी मिलता, ज्ञान का पुलिंदा बांधने लगता। एक बार वह नाव से नदी पारकर दूसरे गांव जा रहा था। रास्ते में पंडित ने नाविक से पूछा- क्या तुमने व्याकरण पढ़ी है? नाविक बोला- पंडितजी, मेरी तो कई पीढ़ियां अनपढ़ हैं। तब पंडित ने कहा-तुम मूर्ख हो। अपना आधा जीवन बर्बाद कर दिया। नाविक चुप रह गया। अचानक तेज तूफान आया और नाव डगमगाने लगी। नाविक ने पंडित से पूछा-महाराज, आपको तैरना आता है? पंडित ने घबराते हुए कहा- नहीं। नाविक बोला-पंडितजी, तब तो आपका पूरा जीवन बर्बाद होने वाला है, क्योंकि नाव डूब जाएगी। यह कहकर नाविक कूद गया। नाव पलटी और पंडित डूबने लगा। मदद की गुहार लगाने पर उसी नाविक ने पंडित को बचाया।

People said-fool, but

Post a Comment

0 Comments