लालच का फल


एक जंगल में एक कौआ रहता था। एक दिन उसे कहीं से एक स्वादिष्ट रोटी मिल गई। वह रोटी लेकर उड़ ही रहा था कि रास्ते में एक लोमड़ी ने उसे देख लिया।
लोमड़ी बहुत चालाक थी। उसने कौए से मीठी आवाज़ में कहा,
“वाह कौआ जी! आपकी आवाज़ तो बहुत सुंदर होगी। क्या आप एक गीत सुना सकते हैं?”
कौआ लोमड़ी की बातों में आ गया। जैसे ही उसने गाना शुरू किया, उसकी चोंच से रोटी नीचे गिर पड़ी। लोमड़ी तुरंत रोटी उठाकर भाग गई।
कौआ बहुत दुखी हुआ और समझ गया कि उसकी गलती लालच और घमंड थी।
नैतिक शिक्षा:
चापलूसी और लालच में पड़ने वाला व्यक्ति हमेशा नुकसान उठाता है।

Post a Comment

0 Comments